20 March 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- हाल ही में प्रसिद्ध तमिल कवि आर. वैरामुथु को 2025 में 60वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया।
- यह भारतीय साहित्य का सर्वोच्च सम्मान है।
- 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार (2024) डॉ. विनोद कुमार शुक्ल को दिया गया था।
- हाल ही में सी ड्रैगन 2026 (Sea Dragon 2026) मार्च 2026 में गुआम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) अभ्यास है।
- यह अभ्यास अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
- भारतीय नौसेना ने इसमें अपने उन्नत P-8I समुद्री निगरानी विमान के साथ हिस्सा लिया।
- भाग लेने वाले देश- : भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड
- उद्देश्य- : पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare)
- हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने पशु संरक्षण के लिए एक नई ‘मुख्यमंत्री सहायक गौधाम’ योजना शुरू की।
- उद्देश्य-: सड़कों पर भटकने वाले निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय, चारा और चिकित्सा प्रदान करना।
- लक्ष्य-: प्रथम चरण में 152 गौधाम स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि कुल 1460 गौधाम का लक्ष्य है।
- हाल ही में पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 के F64 भाला फेंक स्पर्धा में 69.25 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता।
- इस प्रतियोगिता का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ।
- हाल ही में BCCI के नमन पुरस्कार 2026 में राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सम्मान दिया गया।
- द्रविड़, जिन्हें ‘द वॉल’ के नाम से भी जाना जाता है, इन्होने 24,000+ अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और भारत को T-20 विश्व कप 2024 जिताने में योगदान दिया।
- हाल ही में इंडिया पोस्ट ने देश के छह प्रमुख महानगरों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद—में ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवा की शुरुआत की है।
- यह एक प्रीमियम सेवा है, जिसमें ओटीपी आधारित डिलीवरी, एंड-टू-एंड ट्रैकिंग सिस्टम और समय पर पार्सल न पहुंचने की स्थिति में मनी-बैक गारंटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- इस नई सुविधा के तहत 5 किलोग्राम तक के पार्सल को अगले दिन (D+1) सुनिश्चित डिलीवरी के साथ भेजा जा सकेगा।
- हाल ही में Fitch Ratings ने मजबूत घरेलू मांग को देखते हुए भारत की GDP वृद्धि दर 7.5% अनुमानित की है।
- अगले वर्ष (2026-27) के लिए वृद्धि दर 6.7% रहने का अनुमान है, जो आर्थिक स्थिरता दर्शाता है।
- हाल ही में शुभमन गिल को वर्ष 2025 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में ‘पोली उमरीगर पुरस्कार’ मिला है।
- उन्होंने तीनों प्रारूपों (Test, ODI, T20) में शानदार प्रदर्शन किया।
- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय रेल कोच एक्सपो 2026 (IRCE 2026) का आयोजन ICF चेन्नई में हुआ जहाँ 125+ कंपनियों ने भाग लिया।
- यहाँ आधुनिक रेल तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।
- वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी इसी फैक्ट्री में होता है।
- हाल ही में प्रो. यशवंत गुप्ता को खगोल भौतिकी और रेडियो खगोल विज्ञान में योगदान हेतु प्रतिष्ठित M.P. बिड़ला स्मारक पुरस्कार मिला है।
- वे NCRA-TIFR के निदेशक हैं और अंतरिक्ष अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
- हाल ही में राष्ट्रीय शीत जल मत्स्य सम्मेलन 2026 का आयोजन श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में किया गया।
- इस दौरान डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
- हाल ही में गुजरात सरकार ने Lake and Air Watch Initiative शुरू किया है।
- जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता और जल स्रोतों की निगरानी करना है।
- यह पहल पर्यावरण संरक्षण और शहरी प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
- हाल ही में वैज्ञानिकों ने केरल के त्रिशूर जिले में स्थित पिच्ची-वचानी वन्यजीव अभयारण्य में नई प्रजाति ‘Dravida Vaksania’ की खोज की है।
- यह खोज पश्चिमी घाट की जैव विविधता और मृदा पारिस्थितिकी के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है।
- हाल ही में वीओ चिदंबरनार बंदरगाह (तमिलनाडु) भारत का पहला बंदरगाह बना जिसने डिजिटल ट्विन तकनीक लागू की है।
- यह तकनीक रियल-टाइम डेटा और संचालन दक्षता को बेहतर बनाने में मदद करती है।
- हाल ही में सीवी रमणा मूर्ति को SEBI (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।
- SEBI का मुख्य कार्य शेयर बाजार की निगरानी और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।
- हाल ही में जस्टिस लिसा गिल को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय (अमरावती) में न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
- यह नियुक्ति न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने और मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से की गई है।
| Read 19 March C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 19 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 18 March 2026 Current Affairs Quiz

Add a Comment