12 April 2026 Current Affairs in Hindi play a vital role in shaping awareness about the world. Staying updated with current affairs helps individuals understand political, economic, and social developments happening around them. Knowledge of current affairs improves decision-making skills and enhances critical thinking. Students preparing for competitive exams especially benefit from current affairs, as it forms an essential part of their syllabus. Moreover, current affairs keep citizens informed, enabling them to participate actively in democracy. Regular engagement with current affairs also boosts confidence in discussions and interviews. Overall, current affairs are essential for personal growth, career success, and responsible citizenship in today’s rapidly changing world.
12 April 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- भारत और मिस्र के विशेष बलों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘साइक्लोन-IV’ का चौथा संस्करण 9 से 17 अप्रैल 2026 तक मिस्र के अंशास में आयोजित किया जा रहा है।
- इस अभ्यास में भारतीय सेना के 25 जवान शामिल हो रहे हैं।
- 8वां पोषण पखवाड़ा नई दिल्ली से शुरू किया गया है।
- यह POSHAN अभियान का हिस्सा है।
- भारत ने वर्ष 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP33) की मेजबानी करने के प्रस्ताव से स्वयं को अलग कर लिया है।
- यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में दुबई में आयोजित COP28 सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत किया था। हालांकि अब भारत ने बिना किसी आधिकारिक कारण बताए इस मेजबानी से पीछे हटने का निर्णय लिया है।
- हाल ही में भोपाल RPO ने ब्रेल और सांकेतिक भाषा सेवा शुरू की है।
- यह सुगम्य भारत अभियान के तहत दिव्यांगजनों के लिए ज़रूरी पहल है।
- तेलंगाना सरकार ने कैंसर को एक अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है, जिसके तहत अब राज्य में पाए जाने वाले सभी कैंसर मामलों का पंजीकरण और रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
- इस पहल का उद्देश्य रोग की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। यह निर्देश स्वास्थ्य सचिव क्रिस्टीना जेड. चोंगथू द्वारा सोमवार को जारी किया गया।
- अमूल ₹1 ट्रिलियन टर्नओवर पार करने वाली पहली FMCG संस्था बनी।
- FMCG में दैनिक उपयोग के उत्पाद (दूध, खाद्य पदार्थ) शामिल होते हैं।
- विश्व होम्योपैथी दिवस 2026, 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के अवसर पर मनाया गया।
- केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH) द्वारा नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने मानसिक एवं दीर्घकालिक रोगों के उपचार में होम्योपैथी की भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
- थीम:
- “सतत स्वास्थ्य के लिए होम्योपैथी”
- 25वीं अखिल भारतीय जल क्रीड़ा चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तराखंड के टिहरी झील में किया गया।
- यह स्थान भारत का प्रमुख जल क्रीड़ा केंद्र है।
- ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना (MAPY) को मंजूरी दे दी है।
- इस योजना के तहत राष्ट्रीय और राज्य खाद्य सुरक्षा कानूनों के दायरे में आने वाले करीब 1 करोड़ परिवारों (लगभग 3.28 करोड़ लोगों) को हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त मुफ्त चावल प्रदान किया जाएगा।
- हाल ही में पेंग्विन की एम्पायर प्रजाति को IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की रेड लिस्ट में घोषित किया गया।
- जलवायु परिवर्तन के कारण एम्पायर पेंग्विन खतरे की कगार पर है।
- IUCN वैश्विक संरक्षण स्थिति तय करने वाली संस्था है।
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7.6% कर दिया है।
- वहीं, वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए विकास दर के 6.9% रहने का अनुमान जताया गया है, जो मौजूदा वर्ष की तुलना में कुछ कम है।
- भारत की पहली पॉड टैक्सी परियोजना नोएडा में शुरू की जाएगी।
- यह ड्राइवरलेस और स्वचालित परिवहन टैक्सी होगी।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने 8 अप्रैल 2026 को अपनी स्थापना के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
- इस अवधि में योजना के तहत 57.79 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों को कुल ₹40 लाख करोड़ से ज्यादा का बिना किसी गारंटी वाला ऋण उपलब्ध कराया गया है।
- MUDRA पूरा नाम -: Micro Units Development Refinance Agency
- प्रारंभ तिथि : 08 अप्रैल 2015
- नोडल मंत्रालय : वित्त मंत्रालय
- इस अवधि में योजना के तहत 57.79 करोड़ से अधिक छोटे उद्यमियों को कुल ₹40 लाख करोड़ से ज्यादा का बिना किसी गारंटी वाला ऋण उपलब्ध कराया गया है।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गोवा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन VII सम्मेलन का उद्घाटन किया है।
- इसका उद्देश्य लोकतांत्रिक सहयोग और विधायी संवाद बढ़ाना है।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) पर आधारित नया पाठ्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया है।
- हिंद महासागर जहाज (IOS) सागर मिशन भारतीय नौसेना की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
- ‘सागर’ का अर्थ है—क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास।
12 April 2026 Current Affairs in Hindi
| Read 10 April C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 10 April March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 09 April March 2026 Current Affairs Quiz


Add a Comment