10 April 2026 Current Affairs in Hindi play a vital role in shaping awareness about the world. Staying updated with current affairs helps individuals understand political, economic, and social developments happening around them. Knowledge of current affairs improves decision-making skills and enhances critical thinking. Students preparing for competitive exams especially benefit from current affairs, as it forms an essential part of their syllabus. Moreover, current affairs keep citizens informed, enabling them to participate actively in democracy. Regular engagement with current affairs also boosts confidence in discussions and interviews. Overall, current affairs are essential for personal growth, career success, and responsible citizenship in today’s rapidly changing world.

10 April 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- हाल ही में फ्रांस ने ‘वन हेल्थ समिट 2026’ की मेजबानी की, जिसका उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य का समन्वय है।
- इसमें वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा और महामारी नियंत्रण पर चर्चा हुई।
- हाल ही में क्रोएशिया की ब्लैंका लासिका को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) वर्ल्ड 10 बेंगलुरु के 18वें संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एम्बेसडर नियुक्त किया।
- यह आयोजन फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होता है।
- भारत की पहली ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी परियोजना बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), मुंबई में शुरू की जा रही है।
- इस पहल का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना और यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
- रूट और स्टेशन: कुल 8.85 किमी लंबा मार्ग, जिसमें 22 आधुनिक और वातानुकूलित स्टेशन होंगे
- क्षमता और गति: प्रत्येक पॉड में 6 यात्री बैठ सकेंगे, और इसकी अधिकतम गति लगभग 40 किमी/घंटा होगी
- संचालन प्रणाली: यह पूरी तरह से स्वचालित, AI-आधारित और बैटरी से चलने वाली (शून्य उत्सर्जन) तकनीक पर आधारित होगी
- इस पहल का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना और यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
- गिलबर्टसन संगमा फुटबॉल खेल से संबंधित थे, हाल ही में जिनका 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्हें “मेन ऑफ गोल्डन बूट” के नाम से भी जाना जाता है।
- हाल ही में भारत का पहला PFBR (Prototype Fast Breeder Reactor) रिएक्टर कलपक्कम (तमिलनाडु) में स्थापित किया गया है।
- यह भारत के तीन-चरणीय परमाणु कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- हाल ही में नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देने में कर्नाटक देश में सबसे आगे उभरकर सामने आया है।
- राज्य में अब तक 145 से अधिक महिलाओं को ड्रोन पायलट बनने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जो इस योजना की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
- योजना के मुख्य बिंदु:
- उद्देश्य: SHG समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराकर कृषि कार्यों जैसे कीटनाशक और उर्वरक छिड़काव में तकनीक का उपयोग बढ़ाना।
- प्रशिक्षण अवधि: महिलाओं को 15 दिनों का विशेष ड्रोन पायलट प्रशिक्षण दिया जाता है।
- सरकारी सहायता: ड्रोन खरीदने के लिए सरकार कुल लागत का 80% (अधिकतम ₹8 लाख तक) अनुदान प्रदान करती है।
- हाल ही में तो लाम को 7 अप्रैल 2026 को वियतनाम का नया राष्ट्रपति चुना गया। वे पहले से ही कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव हैं, और अब दोनों पद अपने पास होने के कारण देश के सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं।
- संसद ने उन्हें 2026 से 2031 तक के कार्यकाल के लिए बिना किसी विरोध के चुना।
- 68 वर्षीय तो लाम पहले देश के जन सुरक्षा मंत्री रह चुके हैं और अगस्त 2024 से पार्टी के महासचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।
- संसद ने उन्हें 2026 से 2031 तक के कार्यकाल के लिए बिना किसी विरोध के चुना।
- साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली महिला दिव्या सिंह है।
- दिव्या यह करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है।
- हाल ही में नासा के आर्टेमिस II मिशन ने चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी से लगभग 252,752 मील (करीब 4.06 लाख किमी) की दूरी तय कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
- इस उपलब्धि के साथ इस मिशन ने 1970 के अपोलो 13 मिशन का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
- मुख्य बिंदु:
- ओरियन कैप्सूल ने अपोलो 13 के 248,655 मील के पुराने रिकॉर्ड को पार करते हुए मानव अंतरिक्ष यात्रा में सबसे अधिक दूरी तय करने का नया इतिहास रचा।
- हाल ही में भारत ने ISSF वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- यह भारत की शूटिंग में वैश्विक मजबूती को दर्शाता है।
- हाल ही में आर. के. राघवन की आत्मकथा A Road Well Travelled के संशोधित संस्करण का विमोचन अप्रैल 2026 में चेन्नई में किया गया।
- यह पुस्तक उनके भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में लंबे करियर के साथ-साथ खुफिया ब्यूरो (IB) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक के रूप में उनके अनुभवों को विस्तार से प्रस्तुत करती है।
- हाल ही में उत्तर प्रदेश में पहली बार ‘वैदिक पंचांग’ पर आधारित एक विशेष घड़ी वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित की गई है।
- यह अनोखी घड़ी पारंपरिक भारतीय समय गणना पद्धति को दर्शाती है, जिसमें सूर्योदय को आधार बनाकर समय निर्धारित किया जाता है।
- पारंपरिक 24 घंटे की बजाय यह दिन को 30 मुहूर्तों में विभाजित कर समय बताती है।
- इस घड़ी का निर्माण महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, उज्जैन द्वारा किया गया है और इसे 4 अप्रैल 2026 को मंदिर परिसर में स्थापित किया गया।
- यह अनोखी घड़ी पारंपरिक भारतीय समय गणना पद्धति को दर्शाती है, जिसमें सूर्योदय को आधार बनाकर समय निर्धारित किया जाता है।
10 April 2026 Current Affairs in Hindi
| Read 09 April C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 09 April March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 08 April March 2026 Current Affairs Quiz


Add a Comment