18 March 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- वरिष्ठ IAS अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
- IPS अधिकारी राजीव कुमार को पश्चिम बंगाल का DGP नियुक्त किया गया है।
- अरावली पर्वत श्रृंखला की सीमा निर्धारण हेतु गठित समिति (ICFRE) की अध्यक्षता कंचन देवी कर रही है।
- यह समिति अरावली क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण और सीमा निर्धारण पर कार्य कर रही है।
- बीसीसीआई (BCCI) नमन पुरस्कार 2026 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष खेल में असाधारण उपलब्धियां और दीर्घकालिक योगदान सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
- विजेताओं की पूरी सूची :
- पाली उमरगीर पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरुष – शुभमन गिल
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर – स्मृति मंधाना
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पुरुष – हर्षित राणा
- कर्नल सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू महिला – एन श्री चरणी
- BCCI लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड महिला -मिताली राज
- 2025 में हिंदी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार ‘जीते जी इलाहाबाद’ पुस्तक को मिला है।
- लेखक- ममता कालिया
- इस पुस्तक में प्रयागराज के साहित्यिक जीवन को दर्शाया गया है।
- नवतेज सरना को उनके उपन्यास ‘Crimson Spring’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- यह उपन्यास जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है।
- शीत जलीय मत्स्य पालन (कोल्ड वाटर फिशरीज) पर प्रदेश का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन श्रीनगर में डल झील किनारे स्थित शहर कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ है।
- सम्मेलन के अध्यक्ष– केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह
- उद्देश्य – केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग की ओर से आयोजित देश में ठंडा पानी की मदद से मत्स्य संपदा की अपार संभावनाओं को बढ़ावा देना
- प्रितपाल सिंह बेताब को उनके काव्य संग्रह ‘सफ़र जारी है’ के लिए 2025 का साहित्य अकादमी पुरस्कार उर्दू भाषा के लिए मिला।
- हाल ही में 98वें ऑस्कर अवार्ड 2026 का आयोजन डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजेलिस में हुआ।
- Academy of Motion Picture Arts and Sciences (AMPAS) द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है।
- इस समारोह की मेजबानी हास्य अभिनेता कॉनन ओ ब्रायन ने की है।
- इस बार 24 श्रेणियां में ऑस्कर प्रदान किए गए हैं।
- ऑस्कर पुरस्कार विजेता :
- आयोजन स्थल– : डॉल्बी थियेटर (Dolby Theatre, Los Angeles)
- वेस्ट कास्टिंग- कुलकुंडिस वन बैटल आफ्टर अनदर(प्रथम बार इस श्रेणी को शामिल किया गया है)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- : माइकल बी जॉर्डन (Michael B. Jordan) (फिल्म – Sinners)
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- पॉल थॉमस एंडरसन
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जैसी बेकल -फिल्म हैमनेट
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर (One Battle After Another)
- भारत की एंट्री: Homebound (निर्देशक: Neeraj Ghaywan)
- ‘Progerinin’ दवा प्रोजेरिया सिंड्रोम बीमारी के लिए विकसित की गई है।
- यह दुर्लभ जेनेटिक बीमारी है। इसमें बच्चों में समय से पहले बुढ़ापा आता है।
- हाल ही में खोजी गई मछली की प्रजाति ‘बुटिस बर्गाभीमा’ (Butis bargabhimae) रूपनारायण नदी में पाई गई है।
- यह नई प्रजाति पश्चिम बंगाल में खोजी गई। इसका नाम स्थानीय देवी बर्गाभीमा पर रखा गया है।
- मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारतीय नौसेना का जहाज INS त्रिकंद में भाग लिया है।
- INS त्रिकंद(F51) भारतीय नौसेना में तलवार कैटेगरी का एक स्टीलथ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं।
- INS त्रिकंद हवा, सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए डिजाइन किया गया है।
- INS त्रिकंद(F51) भारतीय नौसेना में तलवार कैटेगरी का एक स्टीलथ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं।
- प्रसिद्ध तमिल कवि R. Vairamuthu को 60वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी तमिल लेखक है।
- पुरस्कार में ₹11 लाख और सरस्वती की प्रतिमा दी जाती है।
- 59 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार 2024 विनोद कुमार शुक्ला को दिया गया है।
- पर्पल पेस्ट का आयोजन मार्च 2026 में राष्ट्रपति भवन में किया गया है।
- उद्देश्य- : इसका उद्देश्य दिव्यांग जनों के प्रतिभा उपलब्धियां और सपनों को सम्मान देना था।
- इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया था।
| Read 17 March C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 17 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 16 March 2026 Current Affairs Quiz

Add a Comment