17 March 2026 Current Affairs in Hindi
- भारत ने मलावी को 1000 मीट्रिक टन चावल भेजा। यह सहायता एल-नीनो से उत्पन्न सूखा और खाद्य संकट से निपटने हेतु दी गई।
- ब्रिटेन की संसद ने एक महत्वपूर्ण कानून वंशानुगत पियर्स की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक कानून ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स बिल’ पारित किया है।
- इसका उद्देश्य संसद को अधिक लोकतांत्रिक बनाना है।
- हाल ही में मयंक चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के 94वें ग्रैंड मास्टर बने है।
- उन्होंने यह उपलब्धि स्वीडन में आयोजित शतरंज टूर्नामेंट में हासिल की।
- वे उत्तर-पूर्व भारत के पहले ग्रैंड मास्टर बने हैं।
- मयंक चक्रवर्ती असम राज्य से आते हैं।
- इससे पहले मुंबई के आरव डेंगला भारत के 93वें ग्रैंड मास्टर बने थे।
- हाल ही में वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में 4000 m गहराई पर ‘डार्क ऑक्सीजन’ की खोज की है।
- इसका निर्माण पॉलीमेटेलिक नोड्यूल से होता है।
- भारत ने अपना पहला स्वदेशी एफीबियस (उभयचर) ड्रोन विकसित किया है।
- इसे बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Aqua AirX Autonomous Systems ने विकसित किया है।
- इसका नाम अवतार (Avatar) रखा गया है।
- यह हवा और पानी दोनों में काम करने में सक्षम है।
- SIPRI रिपोर्ट के अनुसार 2021-25 के बीच यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश था।
- रूस-यूक्रेन युद्ध इसका मुख्य कारण है।
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है।
- परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित परीक्षण केंद्र में किया गया।
- यह LVM 3 रॉकेट के ऊपरी चरण को शक्ति प्रदान करता है।
- तमिलनाडु का वी.ओ. चिदंबरनार (VOC) बंदरगाह डिजिटल ट्विन तकनीक अपनाने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह बन गया है।
- इस उन्नत प्लेटफ़ॉर्म में IoT, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 3D मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे बंदरगाह के पूरे बुनियादी ढांचे का रीयल-टाइम वर्चुअल मॉडल तैयार किया जाता है।
- कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।
- विषय(थीम) – प्रगति को गत देना, नई ऊंचाइयों को छूना
- उद्देश्य– कृषि खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की परिवर्तनकारी भूमिका को पहचानना और उसे मजबूत करना
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक नया ‘बग बाउंटी’ कार्यक्रम शुरू किया है।
| भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) UIDAI – Unique Identification Authority of India |
| स्थापना | 28 जनवरी 2009 |
| मुख्यालय | नई दिल्ली |
| अध्यक्ष | नीलकंठ मिश्रा |
| मुख्य कार्यकारी अधिकारी | भुवनेश कुमार |
- दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) को “ध्वनि स्पंदना” (Dhwani Spandana) ऑनबोर्ड बस पहचान प्रणाली के लिए 12वें गवर्नेंस नाउ PSU अवार्ड्स में “नवाचार में उत्कृष्टता” (Excellence in Innovation) श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
- यह एक विशेष ऑडियो-आधारित प्रणाली है, जो दृष्टिबाधित यात्रियों को बस की पहचान करने में सहायता करती है और उन्हें अधिक स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में सक्षम बनाती है।

Add a Comment