16 March 2026 Current Affairs in Hindi
- जोस एंटोनियो कास्ट (José Antonio Kast) ने चिली के 38वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक (Gabriel Boric) का स्थान लिया।
- इस शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शामिल हुए।
- इंडोनेशिया (Indonesia) ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने का फैसला किया है।
- फिलिपींस वर्ष 2022 में ब्रह्मोस खरीदने वाला पहला देश बना।
- हाल ही में CPN-UML के नेता बालेन्द्र शाह ने गठबंधन समर्थन के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।
- 35 साल के बालेन्द्र शाह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने है।
- केरल पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए “Nirbhaya Nisha” पहल शुरू की है।
- इसके तहत रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक विशेष गश्त और सुरक्षा निगरानी की व्यवस्था की गई है।
- भारत की पहली रिंग मेट्रो का उद्घाटन हाल ही में दिल्ली में किया गया।
- लगभग 71.56 किमी लंबा यह कॉरिडोर दिल्ली के कई क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्रा समय और ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद करता है।
- भारत और सेशेल्स के बीच Exercise Lamitye-2026 आयोजित हुआ।
- क्रियोल भाषा में “Lamitye” का अर्थ “मित्रता” होता है और इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा तथा संयुक्त सैन्य सहयोग बढ़ाना है।
- भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यम को University of Chicago Alumni Award for Professional Achievement से सम्मानित किया गया है।
- इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय अर्थशास्त्री बने हैं।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
- इसका उद्देश्य डिजिटल एडिक्शन को कम करना और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।
- पंचायती राज मंत्रालय ने महिला प्रतिनिधियों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए “Say No To: Proxy Sarpanch” अभियान शुरू किया है।
- इसका उद्देश्य ‘सरपंच पति’ प्रथा समाप्त करना और महिला नेतृत्व को वास्तविक अधिकार देना है।
- ICMR–National Institute of Malaria Research (NIMR) द्वारा International Malaria Conference 2026 (अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026) का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
- सम्मेलन का मुख्य विषय “Discovery, Development and Delivery: Driving Malaria Elimination and Beyond” था।
- Yes Bank के MD & CEO के रूप में विनय मुरलीधर टोंसे की नियुक्ति की गई है, वे 6 अप्रैल 2026 से पद संभालेंगे।
- वे पहले SBI में प्रबंध निदेशक रह चुके हैं और SBI Mutual Fund के MD और CEO के पद पर भी कार्य किया है।
- मिजोरम विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मिजो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।
- वर्तमान में भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 भाषाएँ सम्मिलित हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए Project Ganga लॉन्च किया है।
- इस परियोजना का उद्देश्य हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं को लाखों घरों तक पहुँचाना है।
- जल शक्ति मंत्रालय ने Sabarmati Riverfront (गुजरात) से Jal Mahotsav 2026 की शुरुआत की।
- इसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और जल संसाधनों के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है।
- प्रसिद्ध इतिहासकार हरमन कुलके का हाल ही में देहांत हो गया, उन्हें 2010 वर्ष में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- केंद्र सरकार ने Jal Jeevan Mission (हर घर जल) की समयसीमा को मार्च 2028 तक बढ़ा दिया है।
- इस योजना का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार को नल से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।
- मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन से जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है।
- इसका उद्देश्य नदियों, तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन करना है।

Add a Comment