15 March 2026 Current Affairs in Hindi
- अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक जिनेवा में आयोजित की गयी है।
- जिसमे श्रम और रोजगार सचिव सुश्री सुमिता डावरा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया तथा श्रम और रोजगार से जुड़े प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर सार्थक हस्तक्षेप किया।
- भारत की भारतीय एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने हाल ही में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस AF MK1 प्रोटोटाइप से ओडिशा के चांदीपुर तट के पास स्वदेशी अस्त्र बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
- अशोककालीन शिलालेख स्थल, चौसठ योगिनी मंदिर और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैसे छह नए स्थलों को भारत ने यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया है।
- यूनेस्को के अनुसार, प्रत्येक देश को पहले किसी स्थल को अपनी अस्थायी सूची में शामिल करना आवश्यक होता है।
- सफल डिजिटल पहलों ‘प्रवाह और सारथी’ के प्रभावी कार्यान्वयन और आईटी दल द्वारा इन-हाउस विकसित करने के लिए देश की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को यूके स्थित सेंट्रल बैंकिंग द्वारा डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।
- गूगल ने हाल ही में हल्के और उन्नत ओपन एआई मॉडल की नई श्रृंखला के रूप में हाल ही में Gemma 3 लॉन्च किया है।
- यह इसे स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य कंप्यूटिंग डिवाइसों पर चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर टाटा कम्युनिकेशंस कंपनी ने एन गणपति सुब्रमण्यम को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।
- डॉ. मनसुख मांडविया ने पहली बार आयोजित होने वाले फिट इंडिया कार्निवल का भव्य जेएलएन स्टेडियम में किया गया है।
- इस कार्यक्रम में आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स के शुभंकर, लोगो और खेलों के गीत का अनावरण भी किया जाएगा।
- ये खेलो इंडिया पैरा गेम्स 20 से 27 मार्च के बीच राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किए जाएंगे।

Add a Comment