13 March 2026 Current Affairs in Hindi
- रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
- यह भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक और वैश्विक नीति सम्मेलन है। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।
- प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत ने बोत्सवाना सहित अफ्रीकी देशों से चीतों को आयात किया है।
- श्रीलंका के DFCC बैंक द्वारा जारी ब्लू बॉन्ड को GIFT City (गुजरात) के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया है।
- ब्लू बॉन्ड का उद्देश्य समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देना है।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ‘लखपति बिटिया’ योजना का शुभारंभ किया है।
- ये पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
- आंध्र प्रदेश सरकार ने मानव और वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हनुमान’ शुरू किया है।
- इस परियोजना में AI आधारित निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण सुनिश्चित किया जाता है।
- Reliance समूह की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने AI आधारित ‘Finsider’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
- यह प्लेटफॉर्म AI और Data Analytics की सहायता से उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत वित्तीय सलाह और निवेश सुझाव प्रदान करता है।
- डोल जात्रा (डोल पूर्णिमा) मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में मनाया जाने वाला प्रमुख धार्मिक उत्सव है।
- यह उत्सव भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित है तथा होली के आसपास रंगों और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है।
- आराव डेंगला ने FIDE के सभी मानकों को पूरा कर भारत के 93वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने की उपलब्धि हासिल की है।
- युवाओं के कौशल और रोजगार क्षमता का डेटा एकत्र करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने AI-आधारित स्किल सेंसस ‘सक्षम’ लॉन्च किया है।
- इसका उद्देश्य युवाओं के कौशल के अनुसार रोजगार और कौशल विकास योजनाएँ तैयार करना है।
- पलामू टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ‘वनजीवी दीदी’ पहल शुरू की गई है।
- यह टाइगर रिजर्व झारखण्ड में स्थित है।

Add a Comment