23 March 2026 Current Affairs in Hindi play a vital role in shaping awareness about the world. Staying updated with current affairs helps individuals understand political, economic, and social developments happening around them. Knowledge of current affairs improves decision-making skills and enhances critical thinking. Students preparing for competitive exams especially benefit from current affairs, as it forms an essential part of their syllabus. Moreover, current affairs keep citizens informed, enabling them to participate actively in democracy. Regular engagement with current affairs also boosts confidence in discussions and interviews. Overall, current affairs are essential for personal growth, career success, and responsible citizenship in today’s rapidly changing world.
23 March 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- 18 मार्च 2026 को प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, फिनलैंड ने लगातार नौवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश का स्थान हासिल किया है।
- इस रिपोर्ट में शामिल 147 देशों में भारत को 116वां स्थान मिला है, जबकि अफगानिस्तान सूची में सबसे अंतिम यानी 147वें स्थान पर रहा, जिससे वह सबसे कम खुशहाल देश माना गया है।
- गैलप वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट :
- यह एक वार्षिक रिपोर्ट है, जिसे गैलप, ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर और UN द्वारा जारी किया जाता है।
- इसमें देशों की खुशहाली का आकलन लोगों की जीवन संतुष्टि के 3 साल के औसत और GDP, सामाजिक सहयोग, जीवन प्रत्याशा, आजादी, उदारता व भ्रष्टाचार जैसे कारकों के आधार पर किया जाता है।
- टॉप 3 देश :
- फिनलैंड
- आइसलैंड
- डेनमार्क
- भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India -RBI) को सुरक्षित .bank.in डोमेन पहल को लागू करने के लिए लंदन स्थित Central Banking द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित 2026 “इनिशिएटिव ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- उद्देश्य:
- इस पहल का उद्देश्य फ़िशिंग, मिलती-जुलती वेबसाइटों से होने वाले घोटालों और धोखाधड़ी को रोकना है, जिससे एक सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्रणाली सुनिश्चित हो सके।
- उत्तर प्रदेश के कालिंजर किला (Kalinjar Fort) के आसपास स्थित पहाड़ी क्षेत्र को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India -GSI) ने ‘राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल’ के रूप में घोषित किया है।
- यह दर्जा इस क्षेत्र की विशिष्ट भूवैज्ञानिक बनावट के साथ-साथ इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाता है।
- केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में समुद्री गतिविधियों में आई बाधाओं से निर्यातकों को हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए ‘RELIEF’ (राहत) योजना शुरू की है।
- यह योजना निर्यात संवर्धन मिशन (EPM) के अंतर्गत लागू की गई है।
- उद्देश्य:
- पश्चिम एशिया के रास्ते (जैसे- लाल सागर) में होने वाली माल ढुलाई बाधाओं के कारण निर्यातकों के जोखिम और लागत को कम करना।
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री श्री एन चंदबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ शुरू कर दी है।
- इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को राज्य की बस सेवाओं में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके आवागमन में आसानी होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी।
- पात्रता –
- यह सुविधा उन दिव्यांग जनों के लिए है, जिनकी दिव्यंगता 40% से अधिक दिव्यांग लोगों को मुफ्त बस यात्रा।
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने BHIM UPI ऐप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
- भारत जनजाति उत्सव 2026 (Bharat Tribes Fest 2026) का आयोजन 18 से 30 मार्च 2026 तक नई दिल्ली स्थित Sunder Nursery में किया जा रहा है।
- TRIFED द्वारा आयोजित यह उत्सव जनजातीय कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक व्यंजनों का भव्य मंच है, जो “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देता है।
- उद्घाटन: Jual Oram द्वारा
- अवधि: 18 मार्च से 30 मार्च 2026
- स्थान: सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली
- विशेष आकर्षण: 78+ वन धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल और 300+ जनजातीय कारीगर
- गतिविधियाँ: जनजातीय व्यंजन, सांस्कृतिक नृत्य और 14 दिवसीय व्यापार सम्मेलन
- उद्देश्य: जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना
- TRIFED द्वारा आयोजित यह उत्सव जनजातीय कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक व्यंजनों का भव्य मंच है, जो “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देता है।
23 March 2026 Current Affairs in Hindi
| Read 21 March C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 21 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 20 March 2026 Current Affairs Quiz

Add a Comment