14 March 2026 Current Affairs in Hindi
- तमिलनाडु स्थित वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण ने भारत का पहला डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म विकसित किया है।
- यह तकनीक वास्तविक समय निगरानी, डेटा विश्लेषण और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन को अधिक मजबूत बनाती है।
- जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में भारत का पहला Coldwater Fisheries राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
- इसका उद्देश्य ट्राउट जैसी ठंडे पानी की मछलियों के संरक्षण, उत्पादन और व्यापार को बढ़ावा देना है।
- जनजाति कला उत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया गया यह उत्सव भारत की आदिवासी कला, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।
- भारत का पहला रिवराइन लाइटहाउस असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जाएगा।
- स्मृति मंधाना बार्बी की वैश्विक “Dream Team” में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी हैं।
- इस पहल का उद्देश्य दुनिया भर की लड़कियों को खेल और नेतृत्व के लिए प्रेरित करना है।
- SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने सोशल मीडिया पर भ्रामक निवेश सलाह और फर्जी पोस्ट की पहचान के लिए AI टूल ‘सुदर्शन’ लॉन्च किया है।
- यह टूल से वीडियो, ऑडियो और विभिन्न भाषाओं के डिजिटल कंटेंट का विश्लेषण किया जा सकता है।
- लेफ्टिनेंट जनरल रहे सैय्यद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- वे भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और सामरिक मामलों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं।
- हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री स्कूल योजना शुरू की है।
- इसके तहत मॉडल स्कूल विकसित कर स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
- अटुंकल पोंगाला उत्सव केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित अटुंकल भगवती मंदिर में मनाया गया है।
- इसमें लाखों महिलाएँ देवी को अर्पित करने के लिए पोंगाला प्रसाद तैयार करती हैं इसलिए इसे “महिलाओं का सबरीमाला” भी कहा जाता है।
- असम के GI Tag प्राप्त प्रसिद्ध सुगंधित ‘जोहा चावल’ की पहली निर्यात खेप ब्रिटेन और इटली भेजी गई।
- यह चावल अपनी विशिष्ट खुशबू, स्वाद और उच्च गुणवत्ता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय हो रहा है।
- 07 April 2026 Current Affairs in Hindi
- 23 March Current Affairs Quiz
- 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
- 21 March Current Affairs Quiz
- 21 March 2026 Current Affairs in Hindi
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||

Leave a Reply