12 March 2026 Current Affairs in Hindi
- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुआंव नदी को वापस आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह नदी राप्ती नदी की एक सहायक नदी है।
- ICC ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को T-20 World Cup 2026 का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
- भारत और नेपाल ने वन संरक्षण, जैव विविधता प्रबंधन और वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह समझौता हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण और सीमा पार वन्यजीव सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हैं।
- जम्मू–कश्मीर प्रशासन ने गुलमर्ग में आयोजित विंटर नेशनल गेम्स की सुरक्षा के लिए “स्नो लेपर्ड” पुलिस बटालियन को तैनात किया है।
- National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ मिलकर क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए पहला समर्पित विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने का समझौता किया है।
- भारतीय नौसेना ने एंटी सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASWSWC) श्रेणी के तीसरे जहाज INS अंजदीप को शामिल किया है।
- इसका निर्माण Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), कोलकाता द्वारा किया गया है और यह तटीय क्षेत्रों में पनडुब्बी रोधी अभियानों के लिए बनाया गया है।
- त्रिपुरा में भारत का पहला State Innovation Mission (SIM) लॉन्च किया गया है।
- यह पहल युवाओं को तकनीकी नवाचार और उद्यमिता से जोड़कर राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के लिए शुरू की गई है।
- केंद्र सरकार ने पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान को मणिपुर हिंसा की जांच के लिए गठित आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
- इससे पहले न्यायमूर्ति अजय लांबा इस आयोग के अध्यक्ष थे।
- ऑपरेशन “गजब लिल-हक” अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा क्षेत्र से जुड़ी सुरक्षा गतिविधियों के संदर्भ में चर्चा में रहा।
- यह अभियान सीमावर्ती सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों और क्षेत्रीय तनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
- असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में किए गए पहले वैज्ञानिक मूल्यांकन (Scientific Assessment) में फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus) की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है।
- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और यह एक सींग वाले गैंडे तथा समृद्ध जैव विविधता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

Add a Comment