07 April 2026 Current Affairs in Hindi play a vital role in shaping awareness about the world. Staying updated with current affairs helps individuals understand political, economic, and social developments happening around them. Knowledge of current affairs improves decision-making skills and enhances critical thinking. Students preparing for competitive exams especially benefit from current affairs, as it forms an essential part of their syllabus. Moreover, current affairs keep citizens informed, enabling them to participate actively in democracy. Regular engagement with current affairs also boosts confidence in discussions and interviews. Overall, current affairs are essential for personal growth, career success, and responsible citizenship in today’s rapidly changing world.

07 April 2026 Current Affairs in Hindi for UPSC, PCS, SSC, Railways Etc.
- म्यांमार में 3 अप्रैल 2026 को संसद ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मिन आंग ह्लाइंग को नया राष्ट्रपति चुना।
- पहले वे सेना प्रमुख के रूप में देश की सत्ता संभाल रहे थे।
- वर्ष 2021 में उन्होंने आंग सान सू की की लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
- मंगोलिया में अप्रैल 2026 में उचरल न्याम-ओसोर ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- यह नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री ज़ंदनशतर गोम्बोजाव के इस्तीफे के बाद हुई, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।
- वे संसद के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और सत्तारूढ़ मंगोलियन पीपुल्स पार्टी से जुड़े हैं।
- वे केवल 9 महीनों में मंगोलिया के तीसरे प्रधानमंत्री बने हैं।
- 1 अप्रैल 2026 से भारत में E20 ईंधन (20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है, जो अब देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा।
- यह पहल पर्यावरण संरक्षण, कच्चे तेल के आयात में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है।
- इसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण होता है।
- देश की पहली स्वदेशी कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना की शुरुआत ओडिशा के झारसुगुड़ा में की गई है।
- यह कोयला गैसीकरण के जरिए उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देती है।
- कर्नाटक ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
- मुख्य बिन्दु :
- संस्करण – पहला
- शुभंकर – मोर वीर
- मेजबान राज्य – छतीसगढ़
- शहर – 3 (रायपुर, जगदलपुर, और सरगुजा)
- अवधि – 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक
- एशियाई स्क्वैश महासंघ (ASF) ने वर्ष 2025 के लिए भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अभय सिंह को ‘मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर’ और युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह को ‘जूनियर गर्ल्स प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुना है।
- पुरस्कारों की घोषणा 31 मार्च 2026 को की गई।
- पुरुष टीम ऑफ द ईयर: भारतीय पुरुष टीम (विश्व जूनियर टीम चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने के लिए)
- भारत सरकार ने 3 अप्रैल 2026 को एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) को ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान किया है।
- यह मान्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत दी गई है।
- अब एनसीईआरटी स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर के पाठ्यक्रम शुरू कर स्वयं डिग्रियां प्रदान कर सकेगा।
- उद्देश्य:
- नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा और शोध गतिविधियों को सशक्त बनाना।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 अप्रैल 2026 को विशाखापत्तनम में स्वदेशी युद्धपोत INS तारागिरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया।
- इस युद्धपोत में 75% से अधिक स्वदेशी तकनीक और सामग्री का उपयोग किया गया है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती देता है।
- प्रमुख विशेषताएं:
- प्रोजेक्ट: प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट
- निर्माता: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई
- वजन व तकनीक: लगभग 6,670 टन वजनी, आधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस
- हथियार प्रणाली: ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, MR-SAM वायु रक्षा प्रणाली और पनडुब्बी रोधी टॉरपीडो
07 April 2026 Current Affairs in Hindi
| Read 23 March C.A. | Click Here |
पिछले Current Affairs Quiz देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 23 March 2026 Current Affairs Quiz
➞ 21 March 2026 Current Affairs Quiz


Add a Comment